लखनऊ, फरवरी 23 -- बीबीएयू में आयोजित राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में जबलपुर की धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की टीम विजेता बनी। जबकि सिंबायोसिस विधि महाविद्यालय नागपुर की टीम उपविजेता रही। शोधकर्ता श्रेणी में दो प्रतिभागियों के अंक समान होने के कारण एशियन लॉ कॉलेज, नोएडा सिंबायोसिस विधि महाविद्यालय, पुणे के शोधकर्ताओं को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता घोषित किया गया। सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार स्कूल ऑफ लॉ, क्राइस्ट (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) बेंगलुरु के प्रथम वक्ता और सर्वश्रेष्ठ मेमोरियल का पुरस्कार सिंबायोसिस विधि महाविद्यालय नागपुर मिला। बीबीएयू के विधि विभाग के स्पेक्ट्रा मूट कोर्ट समिति की ओर से रविवार को आयोजित द्वितीय बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता के फाइनल राउंड की अध्यक्षता न्यायमूर...