इटावा औरैया, अप्रैल 3 -- सैफई, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में भर्ती मानसिक मंदित महिला के गर्भपात की अनुमति को लेकर सैफई पुलिस ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट ने सुनवाई करने में असमर्थता जताते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने को कहा है। मामले की विवेचना कर रहे प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी और कॉलेज प्रशासन संयुक्त रूप से आगे की प्रक्रिया पूरी करते हुए उच्च न्यायालय इलाहाबाद में अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करेंगे। पुलिस की ओर से न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र में पीड़िता की चिकित्सकीय स्थिति, उसकी मानसिक अवस्था और कॉलेज की तरफ से गठित मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट को आधार बनाया गया था। मेडिकल परीक्षण में पीड़िता करीब 16 सप्ताह से अधिक गर्भवती पाई गई है। उसके साथ एक सफाई कर्मचारी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.