लखनऊ, मई 3 -- फाउंडेशन ऑफ डेफ वुमेन की ओर से हजतरगंज पीडब्ल्यूडी के सभागार में मदर्स डे पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसमें मूक बधिरों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए उन्हें रचनात्मक क्षेत्र में आगे बढ़ने पर जोर दिया गया। ताकि उनका सामाजिक सशक्तिकरण हो और समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सकें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, विशिष्ट अतिथि जनविकास महासभा के अध्यक्ष पंकज तिवारी, महासभा के श्रम विभाग के सह संयोजक बीएन मिश्रा समेत अन्य रहे। राष्ट्रपति पदक से सम्मानित मूक बधिर राजेश केतकर ने लोगों प्रोत्साहित किया। बड़ोदरा के केसी दीपक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से मूक बधिरों को न सिर्फ प्रोत्साहन मिलता है बल्कि उन्हें समाज के साथ खड़े रहने के लिए मार्ग दिखाता है। संस्था की चेयरपर्सन दिव्या शुक्ला ने कहा...