कौशाम्बी, मई 11 -- सैनी पुलिस ने बोलने में असमर्थ एक युवती को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर सराहनीय कार्य किया है। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि करीब 18 वर्षीय एक युवती सिराथू क्षेत्र में भटक रही है। पूछताछ करने पर युवती बोल नहीं सकी और अपनी पहचान नहीं बता पाई। इसके बाद पुलिस ने महिला चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को सूचना दी और युवती की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयास और पूछताछ के बाद युवती की पहचान सोनी पुत्री राजेश कुमार कोरी निवासी मोहब्बतपुर जीता थाना कड़ाधाम जनपद कौशांबी के रूप में हुई। सूचना मिलने पर युवती के पिता राजेश कुमार थाना सैनी पहुंचे,आवश्यक सत्यापन के बाद पुलिस ने युवती को सकुशल परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- ग्रेनो से लापता युवती को नेपाल में बेचा परिवार ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- नाबालिक...