मोतिहारी, अगस्त 29 -- घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एक गांव में मूक-बधिर 19 वर्षीया युवती के साथ सरेह में जबरन दुराचार करने का मामला गुरूवार को सामने आया। मामले में पीड़िता की मां के द्वारा गिधौना ग्राम के शेख परवेज को आरोपित करते प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि घटना के सत्यापन के बाद आरोपित की तलाश में छापेमारी शुरू होते ही वह अहमदाबाद भाग निकलने का प्रयास करने लगा। इस क्रम में वह बस पकड़ने के इरादे से बलान चौक की ओर आया था। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे धर दबोचा। पीड़ित युवती की मेडिकल जांच व न्यायालय के समक्ष उपस्थापित करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...