संभल, अप्रैल 12 -- थाना क्षेत्र के गांव खलीलपुर से एक मूक-बधिर युवक के अचानक लापता हो जाने से परिजनों में हड़कंप मच गया है। काफी तलाश के बाद भी युवक का कोई सुराग न लगने पर परिवार ने पुलिस की शरण ली है। गांव निवासी शिवम शर्मा ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई सोमेश 8 अप्रैल की दोपहर करीब दो बजे घर से अचानक कहीं चला गया। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार, सोमेश जन्म से ही मूक-बधिर है, जिससे वह न तो किसी से मदद मांग सकता है और न ही अपनी स्थिति बता सकता है। यही बात परिवार की चिंता और बढ़ा रही है। परिवार ने युवक की तलाश में रेलवे स्टेशन, मंदिरों, बाजारों और आसपास के गांवों में काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.