मूक-बधिर युवक रहस्यमय ढंग से लापता,पत्नी ने लगाई गुहार
आजमगढ़, मई 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। बरदह थाना क्षेत्र के गिड़ऊर गांव निवासी एक मूक-बधिर युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया है। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला। लापता युवक की पत्नी ने बरदह थाने में गुमशुदगी की तहरीर देकर पुलिस से गुहार लगाई है। गिड़ऊर गांव निवासी 30 वर्षीय अंकित दूबे पुत्र शिव गोविंद दूबे बचपन से ही मूक-बधिर है। परिजनों के मुताबिक वह 10 मई की सुबह करीब छह बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चले गया। देर शाम तक वापस घर न लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। लापता युवक की पत्नी निधि दूबे ने बरदह थाने में गुमशुदगी की तहरीर देकर गुहार लगाई है। लिखित प्रार्थना पत्र देकर पति की गुमशुदगी दर्ज कर जल्द खोजबीन कराने की मांग की है। थानाध्यक्ष राजीव कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.