औरैया, जनवरी 24 -- सहायल, संवाददाता। सहायल थाना क्षेत्र के एक गांव में मूक-बधिर महिला के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि एक अधेड़ व्यक्ति ने महिला को बहला-फुसलाकर प्राथमिक विद्यालय के पास बने सामुदायिक शौचालय में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता शुक्रवार सुबह खेतों की ओर गई थी। इसी दौरान 55 वर्षीय देवी दयाल पुत्र मथुरा प्रसाद ने उसे पकड़ लिया और प्राथमिक विद्यालय के पास बने शौंचालय में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। जानकारी मिलते ही परिजन उसे लेकर सहायल थाने पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। दुष्कर्म समेत गंभीर धारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.