कुशीनगर, अप्रैल 11 -- कुशीनगर। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित संकेत राजकीय मूक-बधिर बालिका इंटर कॉलेज रवीन्द्र नगर में मूक-बधिर बालिकाओं को कक्षा 1 से 12 तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। शैक्षिक सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिये आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। इच्छुक छात्राओं के अभिभावक किसी भी कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्यालय से निःशुल्क प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में आवासीय छात्राओं के लिए निःशुल्क छात्रावास व भोजन की भी समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक सीधे विद्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.