धनबाद, जून 28 -- केंदुआडीह थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक 11 वर्षीय मूक-बधिर बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना मिलते ही केंदुआडीह पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऋषि पासवान को हिरासत में लेकर थाना ले आई। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...