मूक-बधिर बच्चों से दूसरे दिन भी मिली पुलिस, अब स्थिति सामान्य
मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मिठनपुरा इलाके के बागेश्वरी मूक-बधिर स्कूल के बच्चों के साथ बेरहमी से हुई मारपीट के मामले में अब तक आरोपितों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई नहीं हो पाई है। कार्रवाई से पूर्व वरीय अधिकारियों से मिठनपुरा पुलिस निर्देश लेगी। साथ ही इस मामले की जांच के लिए गठित प्रशासनिक टीम की रिपोर्ट का भी पुलिस को इंतजार रहेगा। जांच कमेटी बच्चों का बयान लेगी। साथ ही बागेश्वरी मूक-बधिर स्कूल के प्रबंधन से भी रिपोर्ट लेगी। दूसरी ओर मिठनपुरा थाने की पुलिस ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी स्कूल में पहुंचकर बच्चों से बात की। मिठनपुरा के प्रभारी थानेदार ने बताया कि बच्चों ने फिलहाल कोई शिकायत नहीं की है। स्कूल की स्थिति को सामान्य बताया है। यह भी पढ़ें- बच्चे की पिटाई के मामले में अध्यापक पर कार्रवाई के निर्देशमारप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.