रांची, अप्रैल 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज के शिक्षा विभाग और आईक्यूएसी के तत्वावधान में सोमवार को निवारणपुर स्थित क्षितिज मूक-बधिर मध्य विद्यालय में सात दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरुआत हुई। 2 मई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बीएड सत्र 2024-2026 के प्रशिक्षु शिक्षक मूक-बधिर बच्चों को शिक्षित करने के लिए विशेष कौशल संवर्धन का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. फादर अजय अरुण मिंज और बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. फादर फ्लोरेंस पूर्ति उपस्थित थे। डॉ. फादर अजय ने कहा कि नि:शक्त बच्चे प्रतिभा के धनी होते हैं। सही दिशा और उचित मार्गदर्शन के माध्यम से उन्हें उपयुक्त मंच प्रदान कर उनकी क्षमताओं का पूर्ण विकास किया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भावी शिक्षक समावेशी शिक्षा के क्षेत्र ...