मऊ, जनवरी 27 -- मऊ, संवाददाता। रोटरी क्लब के तत्वावधान में ताजोपुर स्थित अमरवाड़ी स्कूल में मूक-बधिर बच्चों संग गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों को स्टेशनरी किट वितरित करते हुए पौधरोपण किया गया। मूक-बधिर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति करके लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह, सचिव डॉ. एस खालिद, जोनल सेक्रेटरी प्रदीप सिंह, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एचएन सिंह, पूर्व अध्यक्ष अजीत सिंह, कोषाध्यक्ष मनीष तानवानी, डॉ. एम असलम, एसपी दुबे, सचिंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...