मूक बधिर नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 26 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मूक बधिर नाबालिग किशोरी से रेप और दुबारा घर से उठाकर छेड़छाड़ करने के मामले के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रेप और छेड़खानी की यह घटना करीब डेढ़ महीने पहले हुई थी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की मूक-बधिर नाबालिग किशोरी को घर से उठाकर उसके साथ गांव के ही एक युवक ध्यानू ने रेप किया था। इसके बाद आरोपी ने किशोरी को दुबारा घर से उठाकर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। सीओ ने किशोरी की मां से मिलकर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था। घटना के करीब डेढ़ महीने बाद पुलिस ने आरोपी ध्यानू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.