नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। भलस्वा डेरी इलाके में शनिवार को मूक बधिर किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की शिकायत पर दुष्कर्म एवं पोक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी नाबालिग किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि करीब एक साल से पड़ोस में रहने वाला किशोर उनकी 16 वर्षीय बेटी को अपने साथ घुमाने लेकर जाता था। इसी बहाने वह किशोरी का यौन शोषणकर रहा था। कुछ समय पहले किशोरी की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए तो मालूम हुआ कि वह एक माह की गर्भवती है। फिर काउंसलर से बात करने पर संकेतों में किशोरी ने दुष्कर्म की जानकारी दी और आरोपी किशोर का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी पीएसआई पूजा की टीम ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार जेजेबी के सामने पेश किया, जहां...