मूक बधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद, अगस्त 30 -- बिलारी। मूक बधिर किशोरी के साथ रेप के आरोपी अधेड़ को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले ग्रामीण ने 10 अगस्त को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि 6 अगस्त को रात 8:30 बजे गांव के ही खंडर के पास उसकी मूक बघिर पुत्री के साथ गांव के ही रहने वाले विशंभर पुत्र खिमानी ने दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी विशंभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। दरोगा उचित कुमार, सिपाही राहुल भड़ला ने आरोपी विशंभर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.