मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्थानीय बागेश्वरी मूक बधिर आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। कार्यक्रम का शुभारंभ विनोद कुमार जिला प्रबंधक बुनियादी केंद्र ने किया। स्वागत विद्यालय के सचिव संजय कुमार एवं प्राचार्य राजू कुमार ने किया। कार्यक्रम में डॉ. सचिदानंद विचार मंच के महामंत्री अजीत कुमार, उपमेयर डॉ. मोनालिसा व धर्मेंद्र साहू ने शिक्षकों तथा बच्चों को होली की बधाई दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन बादल राज ने किया। मंच का संचालन चित्रक चटर्जी एवं अंशु द्वारा किया गया। विद्यालय के सचिव संजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.