मूक-बधिरों की जांच के लिए लगेगी 'बेरा' मशीन
प्रयागराज, जून 23 -- प्रयागराज, संवाददाता। कॉल्विन व बेली अस्पताल में जल्द ही मूक-बधिर और श्रवण बाधित दिव्यांगों की जांच के लिए अत्याधुनिक ब्रेन स्टेम इवोक्ड रिस्पॉन्स ऑडियोमेट्री (बीईआरए) यानी 'बेरा' मशीन लगाई जाएगी। इस मशीन से सुनने की क्षमता की सटीक जांच करने में मदद करेगी। मशीन के लगने से जरूरतमंदों को जांच के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। बेरा मशीन लगने से सुनने की स्पष्ट क्षमता का पता 30 मिनट में लगाया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- तीन जिले में एक नैदानिक मनोचिकित्सक, कैसे बने प्रमाण पत्रजांच की प्रक्रिया डॉक्टरों के अनुसार जिस व्यक्ति की जांच करनी होगी उसे पहले नींद की गोली दे दी जाएगी उसके बाद ऑडियोलॉजिस्ट जांच करेंगे। जांच से यह स्पष्ट पता चल जाएगा कि तंत्रिका तंत्र के कौन से हिस्से उसकी सुनने की क्षमता किस स्तर पर प्रभावित है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.