शाहजहांपुर, दिसम्बर 19 -- खुटार, संवाददाता। खुटार क्षेत्र में मजदूरी कर रही मूकबधिर महिला से छेड़छाड़ का आरोप सामने आया है। पीड़िता की सास ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। घटना से परिवार में भय का माहौल है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पुत्र की 22 नवंबर को मौत हो चुकी है, जिसके बाद घर की जिम्मेदारी उस पर और उसकी विधवा बहू पर आ गई। बहू मूकबधिर है और दोनों मजदूरी कर गुजर-बसर करती हैं। गुरुवार को दोनों खुटार-पुवायां रोड पर काम कर रही थीं। आरोप है कि दोपहर करीब दो बजे वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बहू की शारीरिक असमर्थता का फायदा उठाने की नीयत से जबरन पकड़ लिया और अश्लील हरकतें कीं। बहू के शोर मचाने पर वह मौके पर पहुंची और किसी तरह उसे छुड़ाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.