बदायूं, जनवरी 29 -- बदायूं। सर्वजनिक मूक बधिर कल्याण संस्थान के सचिव के नेतृत्व में बुधवार को कंबल वितरण किया गया। संस्था के सचिव सुभाष चंद्र ने कहा कि सर्दी के मौसम में प्रशासन द्वारा जरूरतमंदों को सर्दी से बचाने के लिए कंबल वितरण करना सराहनीय कार्य है। इससे ठंड में लोगों को सर्दी से बचाव कर राहत मिलेगी। वितरण के दौरान आसपास के जरूरतमंद बधिर दिव्यांग संस्था पहुंचे और कंबल प्राप्त किये। इस मौके पर शिव प्रताप सिंह सचिव, विवेक शर्मा कोषाध्यक्ष, तरूण कुमार सक्सेना सदस्य, अतुल पाठक सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.