मूकबधिर कलाकार ने कैनवास पर उतारी सीएम की छवि
प्रयागराज, अगस्त 8 -- प्रयागराज, संवाददाता। भारत आर्ट कॉन्क्लेव के तहत शनिवार को एनसीजेडसीसी के महात्मा गांधी कला वीथिका में शनिवार को तीन दिवसीय राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी रंग प्रयाग का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो.जीसी त्रिपाठी और अतिथियों ने किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कैटलॉग का विमोचन किया। प्रदर्शनी में 38 कलाकारों के 65 चित्रों को प्रदर्शित किया। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कलाकारों की रचनात्मकता को सराहा। प्रदर्शनी में मूकबधिक कलाकार राम रघुबीर मिश्र की सीएम योगी आदित्यनाथ की गौ सेवा के साथ बनाई गई कलाकृति को दर्शकों ने खूब सराहा। साथ ही प्रदर्शनी में तीन पीढ़ियों के चित्रकारी का संगम दिखा। इसमे पूर्व प्रधानाचार्य नागेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव उनकी बेटी नीता श्रीवास्तव और नातिन 12वीं की छात्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.