मुरादाबाद, फरवरी 25 -- मूंढापांडे। थाना क्षेत्र के गांव सिरसखेड़ा में मंगलवार देर रात अवैध खनन की सूचना पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर दिए हैं। खनन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि खनन का काम बिना अनुमति के किया जा रहा था। मौके पर आवश्यक दस्तावेज मांगने पर चालक कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद तत्काल प्रभाव से सभी पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.