मुरादाबाद, फरवरी 23 -- मुख्यमंत्री सामूहिक शादी योजना में लाभार्थी चयन और सत्यापन की गड़बड़ी में हटाए गए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत सचिवों के खाली पदों पर कर्मचारी स्थानांतरित किए गए हैं। सोमवार को जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय की ओर से इसके पत्र जारी किए गए। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने बताया कि तीन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी क्रमश: मुरादाबाद क्षेत्र से सुरेंद्र प्रकाश, डिलारी के शमीम और छजलैट में तैनात रहे नीलेश कुमार को मूंढापांडे ब्लॉक में स्थानांतरित किया गया है। जबकि, ठाकुरद्वारा में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी मोहिता चौहान, बिलारी के जरीफ अहमद और कुंदरकी के सतीश सागर को मूंढापांडे के खाली कलस्टरों में भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.