मूंढापांडे पुलिस ने किया योगा, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
मुरादाबाद, जून 21 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को थाना मूंढापांडे परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर योग के महत्व को समझा और नियमित योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए। योग प्रशिक्षकों द्वारा योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव कम होता है तथा कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। थाना प्रभारी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। यह भी पढ़ें- योग दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में सामूहिक योगाभ्यास, एडीजी भानु भास्कर ने किया नेतृत्व पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.