मुरादाबाद, फरवरी 1 -- मूंढापांडे। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके लोगों को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए आयोग ने शनिवार को विशेष दिवस के रूप में आयोजित किया गया था। इसमें मतदाता के नाम में त्रुटि और मतदाता सूची में अन्य अनियमिताओं को दूर करने के लिए पुनः बूथों पर मतदाता सूची प्रदर्शित की गई। मूंढापांडे की ग्राम पंचायत मूंढापांडे और लालाटीकर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार बीएलओ विकास कुमार और अखिलेश कुमार ,रमेश कुमार अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर लोगों के नए वोट बनाए जाने और मतदाता सूची में नाम दुरुस्त किए जाने के साथ अन्य अनियमिताओं के बारे में जानकारी दी। बीएलओ ने बीएलए की सहायता से मतदाता सूची से मृतक व्यक्तियों की खोज कर उन्हें सूची से हटाने के साथ न...