प्रयागराज, जुलाई 12 -- प्रयागराज। एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित की गई है। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त शरद टंडन ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को मूंज उत्पाद सहित 13 ट्रेडों में 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर लाभार्थियों को संबंधित ट्रेड की निःशुल्क टूलकिट भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में मूंज उत्पाद, बेकरी, अचार-चटनी निर्माण के अलावा बढ़ई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, हलवाई समेत विभिन्न पारंपरिक व्यवसायों को शामिल किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 जुलाई तक उद्योग विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...