मूंछ छोटी-बड़ी होने पर हेयर ड्रेसर को पीटा
फिरोजाबाद, जून 7 -- थाना दक्षिण क्षेत्र में एक हेयर ड्रेसर की कटिंग के दौरान मूंछ छोटी बड़ी होने पर दबंगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट से दुकान एवं क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूंपुर ब्राह्मण चौक के निकट अशोक गर्ग के घर में संजय रहता है। वह हेयर ड्रेसिंग की दुकान चलाता है। बताया जाता है कि शनिवार को दीपक नाम का व्यक्ति उसकी दुकन पर पहुंचा। इस दौरान दीपक की मूंछ छोटी-मोटी हो गई। मूंछ सही न कटने पर दीपक ने विवाद शुरू किया तो संजय ने अपनी गलती भी मान ली, लेकिन दीपक का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इस दौरान दीपक का भाई भी मौके पर पहुंच गया। दीपक एवं उसके भाई ने संजय के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे यहां पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ एकत्रित होने पर दोनों भाई मौके से भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.