भदोही, अप्रैल 29 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। गेहूं कटाई के बाद किसान उर्द व मूंग की खेती कर बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। मूंग और उर्द की खेती कम समय में किसानों को ज्यादा फायदा देती है। दलहनी फसलों में उर्द की अहम भूमिका होती है। जहां सिंचाई का अच्छा प्रबंध हो वहां खाली खेत में उर्द-मूंग की खेती की जा सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया कि उर्द-मूंग जायद की मुख्य फसल हैं। इसकी खेती मुख्य रुप से खरीफ में की जाती है। लेकिन जायद की मुख्य फसल सघन पद्धतियों को अपनाकर अच्छी पैदावार प्राप्त किया जा सकता है। दाल दलहनी फसल में उर्द की बहुमुखी भूमिका होती है। उच्च प्रोटीन प्राप्त करने के अलावां खेत पलटाई करके हरी खाद भी प्रयोग किया जा सकता है। मूंग व उर्द की खेती कर किसान अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकते ह...