मूंग की फसल में रोग लगे तो कृषि विशेषज्ञ से ले सलाह
मिर्जापुर, अगस्त 20 -- मिर्जापुर। मूंग की फसल में लगातार नमी के बाद जड़ और तना सड़ने की समस्या बढ़ सकती है। अगर पौधे अचानक मुरझाने लगें, तने के निचले हिस्से में भूरापन या गलन दिखाई दे, तो इसे रोग की शुरुआती निशानी समझें और तुरंत कृषि विशेषज्ञ की सलाह लें। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. शिव मंगल सिंह का कहना है कि किसान बारिश के तुरंत बाद खेत की निराई-गुड़ाई या दूसरे कृषि कार्य करने से बचें। जब मिट्टी बहुत गीली हो और उस पर चलने या मशीन चलाने से मिट्टी चिपकने लगे, तो उस समय खेत में काम करने से मिट्टी दब सकती है और उसकी संरचना खराब हो सकती है। इसलिए मिट्टी में पर्याप्त नमी कम होने और खेत के काम करने लायक होने के बाद ही कृषि कार्य करें。
पशुओं में फैल सकता है खुरपका रोग पशु पालक नमी के मौसम में पशुओं के खुरों पर विशेष ध्यान दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.