झांसी, फरवरी 22 -- झांसी,संवाददाता। बुन्देलखंड में अधिकांश किसान दो ही फसलों को ले पाते है। पर कृषि विशेषज्ञों ने कुछ किसानों को सलाह दी है कि वह तीन फसलें तक खेत से ले सकते है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने मटर और सरसों की फसलें बोई है वह मूंग की बुआई कर सकते है। यह 60 में पककर तैयार हो जाएगी। इसकी बुआई 15 मार्च तक कर सकते है। रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. सुशील कुमार सिंह ने किसानों को बसंत कालीन मूंग की खेती अपनाकर अतिरिक्त आय अर्जित करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि बसंत कालीन मूंग की खेती प्राय: सिंचित परिस्थितियों में की जाती है और किसान भाई आलू की खुदाई, सरसों एवं सब्जी मटर की कटाई के बाद खाली खेतों में मूंग की बुवाई कर लाभ कमा सकते हैं। इससे न केवल अतिरिक्त आय प्राप्त होती है,...