मूंग-उड़द पर पीत शिरा और फली छेदक का हमला
धनबाद, सितम्बर 15 -- धनबाद, संवाददाता। मूंग और उड़द की फसल पर इन दिनों पीत शिरा और फली छेदक कीट का खतरा मंडरा रहा है। खेतों में फसल को नुकसान से बचाने के लिए कृषि विभाग ने किसानों को नियमित निगरानी करने और समय रहते बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
कीटों का प्रकोप कृषि विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव और अनुकूल वातावरण मिलने पर इन रोगों और कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है। पीत शिरा रोग के प्रकोप में मूंग और उड़द के पौधे की पत्तियों की नसों के आसपास पीला रंग दिखाई देने लगता है। धीरे-धीरे पत्तियां प्रभावित होने लगती हैं। साथ ही पौधे की बढ़वार पर भी असर पड़ सकता है। अधिक प्रकोप होने पर पौधे कमजोर हो जाते हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका रहती है। कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी कि खेत में रोगग्रस्त पौधे की पहचान कर उन्हें तुरंत उखाड़ कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.