सुल्तानपुर, दिसम्बर 13 -- गोसाईंगंज,संवाददाता। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के मूंगर टिकई का पुरवा गांव में शनिवार सुबह गांव के मध्य स्थित कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर वर्ग विशेष के बीच विवाद हो गया। सूचना पर तहसीलदार मयंक मिश्रा और थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय मौके पर पहुंचे। कब्रिस्तान से अधिकारियों ने अवैध कब्जा हटाने का आश्वासन दिया,पांच घण्टे बाद मृतक के परिजन शव दफनाने को राजी हो गए। मूंगर टिकई का पुरवा गांव में आबादी के मध्य कब्रिस्तान की जमीन स्थित है। जिसको लेकर अशोक और तुफैल पक्ष में पहले से विवाद चला आ रहा है। अशोक पक्ष विवादित जमीन को आबादी बताता है तो वहीं तुफैल पक्ष कब्रिस्तान की जमीन होने का दावा करता है। शुक्रवार रात तुफैल के 75 वर्षीय पिता समीउल्ला की मौत गई। शनिवार सुबह मृतक के परिजन अशोक कुमार के पशुशाला से सटकर शव को दफन...