महोबा, अगस्त 4 -- महोबा, संवाददाता। मूंगफली बीज वितरण में हुए घोटाला को लेकर बुंदेलखंड किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। मंगलवार को बुंदेलखंड किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किसानों से जुड़ी समस्याओं को उठाया। पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले कई साल से किसान अति वर्षा, ओलावृष्टि जैसी आपदाओं का दंश झेल रहा है। अब मूंगफली बीज वितरण में भी किसानों के साथ छलावा किया गया है। जिलाध्यक्ष मनोज राजपूत ने कहा कि किसानों के अंगूठा लगवाकर कर्मचारियों के द्वारा उनके हिस्सें के बीज को हड़पने का काम किया है। पॉस मशीन में किसानों के दो-दो बार अंगूठा निशान लिए गए है। यह भी पढ़ें- सदन में गूंजा मूंगफली बीज वितरण में घोटला का मुद्दा पनवाड़ी गोदाम प्रभारी और एफपीओ दादरी पर घोटाला के आरोप ...