आदित्यपुर, जून 29 -- गम्हरिया। मुड़कुम गांव में ग्रामीणों ने सरकारी नाला पर अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। इसके तहत पहला दिन मुड़कुम व नीमडीह बस्ती के मध्य स्थित सीतारामपुर डैम को जोड़ने वाले सरकारी नाला पर किये गये अतिक्रमण को बुल्डोजर चलाकर हटाया गया। वार्ड सदस्य शिबू माझी ने बताया कि गांव सीमा स्थित कई जगह पर सरकारी नाला को अतिक्रमण कर भू-माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से रास्ता बनाया गया है। उक्त सभी जगहों को चिन्हित कर रविवार से अभियान शुरू किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...