मुहूर्त ट्रेडिंग में 8 साल बाद लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 28 अंक टूटा, Nifty में भी गिरावट
नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- दिवाली के शुभ अवसर पर रविवार 8 नवंबर को आयोजित मुहूर्त ट्रेडिंग के साथ संवत 2083 की शुरुआत हुई, लेकिन इस बार दलाल स्ट्रीट पर निवेशकों को निराशा हाथ लगी। आठ साल बाद पहली बार सेंसेक्स और निफ्टी मुहूर्त ट्रेडिंग के विशेष कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 28.62 अंक टूटकर 80,999.40 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 6.65 अंक फिसलकर 25,023.70 के स्तर पर आ गया। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.13 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के शेयरों में सन फार्मा, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड और अडानी पोर्ट्स प्रमुख बढ़त बनाने वाले शेयर रहे, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो, ट्रेंट, इंफोसिस और भारती एयरटेल में गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.