मुहिम:कल से स्कूलों-मदरसों में लगेंगे गलघोंटू के टीके
मुरादाबाद, अगस्त 1 -- गलघोंटू (डिप्थीरिया) से बच्चों के पीड़ित होने के मामले कुछ जनपदों में बढ़ने को देखते हुए प्रदेश भर में इसके टीकाकरण का विशेष अभियान कल सोमवार से आरंभ होने जा रहा है। अभियान के अंतर्गत स्कूलों एवं मदरसों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंचकर बच्चों को गलघोंटू से बचाव का टीका लगाएंगी। मुरादाबाद के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.कुलदीप सिंह ने बताया कि पिछले अभियान में आच्छादित होने से छूट गए स्कूलों व मदरसों में टीके लगेंगे। अभियान के दौरान अध्ययनरत बच्चों को डीपीटी बूस्टर, टीडी का टीका लगेगा। तीन, चार, छह व सात अगस्त को बच्चों का टीकाकरण होगा। अभियान में विश्व स्वास्थ्य संगठन, जेएसआई, यूनिसेफ, गाबी पीसीआई आदि संस्थाओं की सहभागिता रहेगी। यह भी पढ़ें- तीन से सात अगस्त तक सभी स्कूलों एवं मदरसों में चलेगा टीडी टीकाकरण अभियान पांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.