बिहारशरीफ, जून 6 -- मुहाने नदी का मुंह खोलने की मांग हुई तेज, 15 को कलेक्ट्रेट के पास धरना अखिल भारतीय किसान महासभा की बैठक में आंदोलन करने का निर्णय हिलसा, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा शनिवार को हिलसा बाजार के पार्टी कार्यालय में बैठक की गयी। जिला सचिव श्रीनिवास शर्मा ने कहा कि जहानाबाद जिले के उदेरा क्षेत्र में फल्गु नदी से मुहाने नदी का मुंह कई वर्षों से बंद रहने के कारण जिले के हिलसा अनुमंडल समेत आसपास के कई प्रखंडों में सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। यह भी पढ़ें- 9 जून को सभी प्रखंड मुख्यलाय में राजद का धरना प्रदर्शनकिसानों की समस्याएं उन्होंने कहा कि यथाशीघ्र मुहाने नदी का मुंह नहीं खोला गया और लोकायन नदी पर पक्का तटबंध का निर्माण नहीं कराया गया तो किसान महासभा 15 जून को कलेक्ट्रेट के पास धरना देगा। किसान महासभ...