उरई, मई 1 -- कुसमिलिया। संवाददाता डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहाना गांव के पास बेतवा नदी किनारे स्थित जंगल में शुक्रवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेंकी गई जलती बीड़ी या सिगरेट के कारण आग भड़की। उस समय क्षेत्र में तेज हवा चल रही थी, जिसने आग को और तेजी से फैलाने का काम किया, जिससे हालात और भी गंभीर हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि इस समय खेतों की फसल कट चुकी है, जिससे एक बड़ा नुकसान होने से बच गया। यदि खेतों में फसल खड़ी होती, तो आग आसपास के खेतों तक फैलकर भारी तबाही मचा सकती थी। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को देने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। ऐसे में ग्रामीणों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.