पलामू, अप्रैल 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर सिटी के हमीदगंज और सूदना पश्चिमी मुहल्ला में नियमित रूप से गैस सिलेंडर के आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ता परेशान है। इन दोनों मुहल्लों के अधिकांश उपभोक्ता ओटीपी आने के बाद सीधे गैस गोदाम पहुंचकर सिलेंडर का उठाव करने के लिए मजबूर हैं। हमीदगंज निवासी कमलेश पांडेय ने बताया कि सप्ताह में एक बार गैस सिलेंडर के वाहन आ रहा है। परंतु नियमित गैस सिलेंडर का वाहन नहीं आने से परेशानी बढ़ गई है। गैस वाहनों के मोबाइल पर फोन करने के बाद भी सिर्फ आश्वास मिलता है कि आ रहे हैं,परंतु दिन भर उपभोक्ता गैस सिलेंडर वाहन आने की प्रतीक्षा करते हैं,परंतु वाहन नही आता है। अंत में उपभोक्ताओं को गैस गोदाम में जाकर सिलेंडर लेना पड़ रहा है। सूदना पश्चिमी के लक्ष्मण राम ने कहा के शनिवार को एचपी गैस सिलेंडर के वाहन आया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.