मुहल्ले में नया ट्रांसफार्मर की मांग
औरंगाबाद, जून 5 -- प्रखंड मुख्यालय अंबा बाजार स्थित पासवान मुहल्ला के ग्रामीणों ने मुहल्ले में नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर विद्युत अधीक्षण अभियंता को आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान ट्रांसफार्मर मुहल्ले से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित है। इसके कारण बिजली आपूर्ति में अक्सर बाधा उत्पन्न होती है तथा कई स्थानों पर तार टूटकर गिर जाते हैं। इससे उपभोक्ताओं के साथ-साथ बिजली मिस्त्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आवेदन में मुहल्ले में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कराने का अनुरोध किया गया है। आवेदन देने वालों में आलोक कुमार, शंभू ठाकुर, अरविंद पासवान, बसंत कुमार, रवीना खातून, कोमल कुमारी, सरिता देवी, अख्तर हुसैन, प्रदीप कुमार, विष्णु पासवान, अजय कुमार गुप्ता, संतोष मिश्रा, राजेश कुमार मिश्रा एवं अरुण कुमार पासवान शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.