गढ़वा, जून 18 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। मुहर्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर गुरुवार को खरौंधी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ गौतम कुमार लकड़ा ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं मुहर्रम ताजिया कमिटी के सदस्यों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- शांति के साथ मनाएं मोहर्रम, अफवाहों पर न दें ध्यानबैठक का उद्देश्य मौके पर सीओ गौतम कुमार लकड़ा ने कहा कि मुहर्रम शहादत और त्याग का पर्व है, जिसे सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के भड़काऊ नारे या अश्लील गीतों का प्रयोग नहीं किया जाए, जिससे किसी समुदाय की भावना आहत हो। उन्होंने लोगों से असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की अपील की, ताकि...