मुहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न होने पर समाजसेवी ने जताया प्रशासन के प्रति आभार
लातेहार, जून 28 -- लातेहार, प्रतिनिधि। समाजसेवी सह झामुमो जिला उपाध्यक्ष शमशुल होदा ने मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के मार्गदर्शन में जिलेभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई, जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शमशुल होदा ने कहा कि मुहर्रम के दौरान सभी समुदायों के लोगों ने आपसी भाईचारे और सद्भाव का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि लातेहार हमेशा से सामाजिक एकता और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल रहा है। प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों तथा आम लोगों के सहयोग से पर्व सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने जिलेवासियों को इसके लिए बध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.