मुहर्रम व श्रावणी मेले में डीजे बजाने पर रहेगी रोक
बक्सर, जून 19 -- बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आगामी मोहर्रम व श्रावणी मेला पर विधि-व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को सदर अनुमंडल कार्यालय में शांति समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता एसडीएम अविनाश कुमार ने किया। इस दौरान एसडीएम ने आगामी अवसरों पर डीजे को पूरी तरह प्रतिबंधित किया है। कहा कि मुहर्रम व श्रावणी मेले के दौरान डीजे बजाने पर रोक रहेगी। साथ ही पटाखा के प्रयोग पर भी प्रतिबंध है। उक्त अवसरों पर साफ-सफाई कराने और नालों की उड़ाही समय पर पूरा करने को कहा। कहा कि नशा करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है व थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि इन अवसरों पर यदि कोई शराब के नशे में घूमता हुआ या फिर सार्वजनिक शांति को भंग करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध ठोस कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। यह भी पढ़ें- मोहर्रम का जुलूस समय पर निकालने और संपन्न कराने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.