मुहर्रम में सुरक्षा के होंगे व्यापक इंतजाम : डीएसपी
रांची, जून 22 -- चान्हो, प्रतिनिधि। मुहर्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे और पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाएगा। यह बात खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी ने सोमवार को चान्हो थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में कही। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मुहर्रम कमिटी और शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया। अधिकारियों ने जुलूस और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित करने तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। बैठक में कानून-व्यवस्था के पालन और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा नहीं करने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- बांका : मुहर्रम को लेकर अंतरराज्यीय समन्वय बैठक आज डीएसपी ने कमिटी के सदस्यों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी समस्या की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.