बिहारशरीफ, जून 23 -- मुहर्रम में यातायात प्रबंधन के लिए नया ट्रैफिक प्लान जारी कल से 27 जून तक नया प्लान रहेगा लागू बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला प्रशासन ने मुहर्रम पर्व में शहर में यातायात प्रबंधन को लेकर नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है। ट्रैफिक प्लान 25 से 27 जून तक लागू रहेगा। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर 26-27 जून को बदलेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जनयातायात प्रबंधन योजना बरबीघा-शेखपुरा से आने वाली बसें जो बिहारशरीफ से होते हुये पटना जाती है, नकटपुरा बाईपास से सोहसराय हॉल्ट-मोरा-पचासा होते हुए पटना जाएंगी। बरबीघा-अस्थावां से आने वाले बड़े वाहन व चौपहिया वाहन आदर्श हाई स्कूल पास बरबीघा बस स्टैंड तक ही रहेंगे। रहुई से आने वाली सभी बसें, ट्रक, मिनी बस, ट्रैक्टर, चौपहिया व्यावसायिक वाहन नेशनल हाई स्कूल के पहले...