मुहर्रम में बिना अनुमति डीजे बजाने व सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गया, जून 20 -- टनकुप्पा थाना परिसर में शनिवार को मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष बसंत कुमार राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आपसी भाईचारा बनाए रखने पर चर्चा हुई। थानाध्यक्ष ने कहा कि बिना अनुमति डीजे बजाने, कानून-व्यवस्था भंग करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मुहर्रम में बिना अनुमति डीजे बजाने व सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई यह भी पढ़ें- इम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.