भागलपुर, जून 22 -- शाहकुंड, संवाददाता । मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को शाहकुंड थाना परिसर एवं सजौर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। शाहकुंड में बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष पवन कुमार तथा सजौर में थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने की। बैठक में उपस्थित बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य लोगों से प्रशासन ने आपसी भाईचारा बनाकर रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मुहर्रम के दौरान बिना अनुमति किसी प्रकार के हथियार का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। पारंपरिक हथियार प्रदर्शन के लिए संबंधित लोगों को पूर्व में प्रशासन से लाइसेंस एवं अनुमति प्राप्त करनी होगी। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर जमदाहा ओपी में शांति समिति की बैठक यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व को...