मधेपुरा, जून 21 -- कुमारखंड , निज प्रतिनिधि। कुमारखंड थाना परिसर में शनिवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने की। बैठक में थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपसी भाईचारगी, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल के साथ पर्व को मनाएं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग करें। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठकसुरक्षा व्यवस्था उन्होंने कहा कि पर्व को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। मुहर्रम पर्व में ताजिया को लेकर उन्होंने कहा कि 22 से 23 जून तक मेला समिति के अध्यक्ष लाइसेंस के लिए सभी कागजात को थाना में जमा करना सुनिश्चित करेंगे। लाइसेंस के लिए कम से कम 10 से 20 सदस्यीय टीम का गठन कर सभी का पता, मोबाइल नंबर सहित सभी कागजात थ...