मुहर्रम में डीजे पर प्रतिबंध के आदेश
भागलपुर, जून 21 -- गोराडीह, संवाददाता। आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर गोराडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक का नेतृत्व थानाध्यक्ष दीपक पासवान और सीओ तान्या कुमारी ने किया। वहीं बैठक में बड़ी संख्या में जनप्रतिनीधि, समाजसेवी और ताजिया जुलूस के लाइसेंसधारी शामिल हुए। बैठक के दौरान समय पर ताजिया जुलूस निकालने और पहलाम करने निर्देश दिया गया। साथ ही डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रखने का भी आदेश दिया गया। थानाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि कही पर भी डीजे बजाई जाएगी तो डीजे संचालक और लाइसेंसघारी पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक यह भी पढ़ें- मुहर्रम जुलूस में डीजे और हथियारों के प्रदर्शन पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.