आरा, जून 22 -- - जिला प्रशासन ने डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया - विधि व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी व पुलिस बल रहेंगे तैनात आरा, हमारे संवाददाता। इस वर्ष आरा शहर से लेकर अनुमंडल और प्रखंडों में मुहर्रम पर्व के दौरान जुलूस निर्धारित मार्ग पर ही निकाला जाएगा। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर एयर गन और आग के प्रदर्शन पर रोक, डीजे भी नहींजुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था साथ ही उसी मार्ग से वापस भी लौटेगा। वहीं जिला प्रशासन ने डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध भी लगाया है। इस दौरान विधि व्यवस्था की समीक्षा को लेकर सोमवार को सदर अनुमंडल सभागार में शांति समिति की बैठक की गई। बताया गया कि इस दौरान पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात रहेंगे। इस दौरान एसडीओ शिप्रा विजय कुमार चौधरी की ओर से बताया गया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत क...